लोहिया अस्पताल में भर्ती फायरिंग का आरोप फरार!

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: बीते लगभग 7 दिन पूर्व पुरानी खूनी रंजिश को लेकर दो पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोली में घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था| अस्पताल में भर्ती घायल मुकदमें में आरोपी था| जो पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया|
विदित है कि 3 अक्टूबर को थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम बबुरारा में चल रही दो पक्षों के बीच खूनी रंजिश के चलते हुई फायरिंग में प्रमोद पुत्र  मुलायम सिंह यादव गोली लगने से घायल हुआ था| उसे पुलिस नें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था|
प्रमोद मुकदमे में आरोपी भी था| उसके साथ दो पुलिस कर्मी और एक चौकीदार लोहिया अस्पताल में तैनात किये गये थे| गुरुवार को प्रमोद के लोहिया से फरार होनें की चर्चा आम हो गयी| लेकिन पुलिस व अस्पताल प्रशासन इसे नकार रहा है| प्रमोद का इलाज कर रहे डॉ० वीके दुबे नें बताया कि उन्होंने प्रमोद को सुबह डिस्चार्ज किया है| एएसपी त्रिभुवन सिंह नें बताया कि प्रमोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज है| जाँच चल रही है| उसके लोहिया से फरार होनें की बात केबल अफवाह है|