शादी का झांसा देकर पीएसी जबान नें किया यौनशोषण

CRIME POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) शादी का झांसा देकर युवती के साथ पीएसी जबान नें यौनशोषण किया| अब शादी करने एक लिए 30 लाख रूपये मांग रहा है| पुलिस नें पीएसी जबान व उसके माता-पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया|
कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव निवासी पीड़िता नें पुलिस को तहरीर दी| जिसमे उसने आरोप लगाया कि जनपद मैंनपुरी के कुरावली कौकदा निवासी अंकित यादव पुत्र महाराज उसके रिश्तेदारी का लड़का है| जिससे वह अक्सर उसके घर आता-जाता था| इसी बीच उसने युवती से सम्बन्ध बना लिये|
इसके बाद दिन अंकित के पिता महाराज सिंह व माँ मीना देवी उसके घर आये और बताया कि अंकित की पीएसी में नौकरी लग गयी है| अब शादी कर लें| युवती नें आरोप लगाया कि बीते 5 नबम्वर 2018 को अंकित अपने साथ ले गया और मैंनपुरी कोर्ट में शादी कर ली|
युवती का आरोप है लेकिन उसने सामाजिक विवाह नही किया और अपने घर ले जाकर
सम्बन्ध बनाता रहा| इसके बाद यह कहकर घर छोड़ गया कि पीएसी की ट्रेनिग पूरी होंने के बाद उसे ले जायेगा| इसके बाद उसने 30 लाख रूपये देनें के बाद ही  विवाह करने की शर्त रख दी| मामले में पुलिस नें आरोपी अंकित यादव उसके पिता महाराज और माता मीना देवी के खिलाफ धारा 498 A और 506 के साथ ही दहेज उत्पीडन के मामले में मुकदमा दर्ज किया है| जाँच दारोगा वीरपाल सिंह को दी गयी है|