पूर्व विधायक के बाग में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दारोगा और शातिर जख्मी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) पुलिस और बदमाशों के बीच हुई भिडंत में एक दारोगा के साथ ही शातिर के भी गोली लगी है| दोनों को सामुदिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है| एसपी नें भी मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की |
थाना क्षेत्र के ग्राम महमदपुर गढिया में पूर्व विधायक महरम सिंह का बाग़ है| पुलिस को उसने कुछ बदमाशों के होनें की सूचना मिली| जिस पर थानाध्यक्ष जयंतीप्रसाद के साथ ही स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित नें बाग़ की घेराबंदी कर दी|
पुलिस को आने की भनक लगते ही बदमाशों नें फायरिंग शुरू की| जिसके जबाब  में पुलिस  नें भी फायरिंग कर दी| फायरिंग से पकड़े गये आरोपी डोरीलाल पुत्र श्याम लाल निवासी बादशाह नगर शाहजंहापुर के पैर में व दारोगा संदीप कुमार के हाथ में गोली लगी| जिसमे दोनों को सीएचसी में भर्ती किया गया| इसके साथ ही पुलिस नें सुग्रीव पुत्र जगनन्दन ढीलाबलपुर  शाहजंहापुर, बालकराम पुत्र रामचन्द्र बादशाह नगर, पोपट पुत्र राजाराम निवासी बिसलपुर को गिरफ्तार किया है| सूचना मिलने पर एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा नें सीएचसी जाकर जाँच पड़ताल की|
पुलिस नें बीते 28 सितम्बर को रोडबेज में सराफा व्यापारी के साथ लूट और आवास विकास में शिक्षिका की चेन लूटने के मामले का खुलासा करने का दावा किया है| एसपी नें जेएनआई को बताया कि दोनों ही घटनाओं का खुलासा हुआ है| चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है| एक आरोपी के पैर में व दारोगा के हाथ में गोली लगी है| जाँच की जा रही है|