“धारा 370” के मामले पर पाकिस्तान की भाषा बोल रही कांग्रेस: सतीश महाना

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: भाजपा की तरफ से आयोजित एक राष्ट्र एक संबिधान कार्यक्रम के तहत आयोजित जन जागरण प्रबुद्ध गोष्ठी में पंहुचे सूबे के उद्योग मंत्री सतीश महाना नें जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने जाने पर कांग्रेस को खरी खोटी सूना दी| उन्होंने कहा की कांग्रेस धारा 370 मामले में पाकिस्तान की भाषा बोल रही है|
नगर के पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम में आयोजित गोष्ठी में पंहुचे कैबिनेट मंत्री नें कहा कि जम्मू कश्मीर को भारत से जोड़ने का जिम्मा जबाहर लाल नेहरु को दिया था| लेकिन उन्होंने वंहा 370 लगा दी| जम्मू कश्मीर को अलग अधिकार दिला दिया|उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि आजादी के बाद 72 सालों में जो कांग्रेस नही कर पायी वो काम मोदी सरकार नें केबल 34 घंटे में ही कर दिया और जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटा दिया| कांग्रेस नें आम आदमी को रोटी, कपड़ा और मकान में ही उलझा दिया|
मंत्री नें कहा कश्मीर से धारा 370 हटने से केबल उन लोगों को समस्या हुई है जो खुद को कश्मीर का मालिक मानते थे| उन्होंने कहा जो कश्मीर हमारा है वह सारे का सारा है| अब जम्मू कश्मीर में ना ही आतंकबाद होगा और ना ही आतंकबाद को संरक्षण देनें वाले| कांग्रेस इस मामले पर पाकिस्तान की भाषा बोल रही है|
जिलाध्यक्ष डॉ० भूदेव राजपूत, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी और कायमगंज विधायक अमर सिंह खटिक आदि ने भी विचार व्यक्त किये| संचालन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह नें किया|
युवा मोर्चा नें कैबिनेट मंत्री को भेंट की स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा
भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मयंक बुंदेला के साथ गोपाल राठौर मंडल अध्यक्ष शिवम दुबे, राजन सिंह, रोहित कटियार आदि नें मंत्री को अंगवस्त्र के साथ ही स्वामी विवेकनंद की प्रतिमा भेट की| इसके साथ ही मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी नें भी मंत्री का स्वागत किया| विकास पाण्डेय रहे|
वही जिला महामंत्री शैलेन्द्र सिंह राठौर, संदीप शाक्य, प्रदीप सक्सेना व रुपेश गुप्ता  साथ ही उपाध्यक्ष विजय गुप्ता, भास्कर दत्त द्विवेदी, डॉ० प्रभात अवस्थी, वीके गंगवार आदि नें भी मंत्री का स्वागत किया|