घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का आरोपी गया जेल

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) बीती रात घर में सो रही महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस नें 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया| जंहा से उसे जेल भेज दिया गया|
थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी महिला ने अपने पड़ोसी के एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया था| जिसमें उसने कहा था कि वह बीती रात घर पर अकेली सो रही थी| उसके पड़ोस का आरोपी घर में दाखिल हुआ और उसके साथ दुष्कर्म किया|
घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया| उसे न्यायालय में पेश किया| जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया| मामले की जाँच शिव कुमार त्रिवेदी को दी गयी है|