ट्राली बैग से बाहर नही आ पा रहा महिला की मौत का राज

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: ट्रेन के भीतर एक ट्राली बैंग में महिला की लाश मिलने के मामले में पुलिस की जाँच ठंडे बस्ते में चल रही है| एक महिना गुजर जाने के बाद भी अभी तक पुलिस मामले का खुलासा तो दूर उसके  इर्द-गिर्द भी नही पंहुच सकी|
विदित है कि बीते 23 अगस्त को रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद पर ट्रेन संख्या 55327  कोच संख्या 07487 में दोनों शौचालयों के बीच एक लाल रंग का संदिग्ध बैग देखा मिला था| जिसमे जीआरपी नें एक विवाहित लगभग 20 वर्षीय महिला की लाश मिली थी| पोस्टमार्टम में उसकी हत्या नाक-मुंह दबाकर किये जाने की पुष्टि भी हुई थी| लाश के ऊपर पालीथीन चढाई गयी थी| महिला लाल व नीले रंग की बनियान पहने थी| उसी बैंग में ही एक तकिया भी मिला| फ़िल्मी तरीके से महिला की हत्या किये जाने और बैग ट्रेन में रख दिया गया था| घटना को लगभग एक महीने का समय गुजर गया| लेकिन अभी तक जीआरपी की जाँच एक कदम भी नही चल सकी| जीआरपी अन्धेरें में ही तीर मार रही है|
जीआरपी थानाध्यक्ष मुकेश मलिक नें जेएनआई को बताया कि मामले में अभी कोई भी सुराग हाथ नही लगा है| जाँच चल रही है| युवती की फोटो भी वायरल की जा चुकी है| लेकिन अभी पता नही चला है|