हुनर को तरासने का कार्य करेगी रंगोली कार्यशाला

FARRUKHABAD NEWS सामाजिक

फर्रुखाबाद: संस्कार भारती के द्वारा रंगोली कार्यशाला में दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है| जिसमे विभिन्य प्रकार की रंगोली के विषय में आवेदकों को सिखाया जायेगा|
नगर के पुराना कोठा पार्चा स्थित एशियन कम्प्यूटर सेंटर पर आयोजित प्रेस वार्ता में संस्कार भारती के प्रांतीय महामंत्री सुरेन्द्र पाण्डेय नें बताया कि कार्यशाला का आयोजन 15 और 16 सितम्बर को पांडेश्वर नाथ मन्दिर परिसर में किया जायेगा| जिसमे संगठन के रंगोली विधा के राष्ट्रीय संयोजक रघुराज देश पाण्डेय मौजूद होंगे| पुणा महाराष्ट्र से फर्रुखाबाद में आयेंगे|
रंगोली कार्यशाला संयोजक साधना श्रीवास्तव नें बताया कि संस्कार भारती की आठ विधाओं में से रंगोली भी एक विधा है| जिसके माध्यम से हम धरती का श्रंगार करते है|
सचिव आकांक्षा सक्सेना नें कहा की प्रशिक्षण कराने का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक प्रशिक्षण देना है| 15 सितम्बर से दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक व 16 सितम्बर को सुबह 8 बजे से दोपहर 11 बजे तक और दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक प्रशिक्षण की कार्यशाला  होगी|
कार्यकारी अध्यक्ष शैलेन्द्र  दुबे नें बताया कि संस्था के द्वारा कार्यशाला  आयोजन कर  शहर की प्रतिभाओं को तलाश कर  उन्हें तरासने का कार्य किया जायेगा| संजय गर्ग आदि रहे|