शिक्षक महान लेकिन समझें अपना दायित्व

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल होनें आये सूबे के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य नें कहा कि यदि शिक्षक महान है तो उसकी जिम्मेदारी भी उतनी की महान होती है| इस लिए उन्हें अपने दायित्व का ठीक से पालन करने की जरूरत है|
नगर के बद्री विशाल महाविद्यालय में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह का उन्होंने दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया| इसके बाद उन्होंने कहा कि आज के बदलते हुए दौर में शिक्षकों की बहुत बढ़ी जिम्मेदारी है| गुरु-शिष्य परम्परा युगों से चलती चली आ रही है| इसी परम्परा के चलते ही गुरु को महान कहा गया है| लेकिन उसकी जिम्मेदारी भी महान है|
मंत्री नें  कहा कि शिक्षक भविष्य का निर्माता  और सर्वोपरी है| शिक्षक अपने दायित्व का जिम्मेदारी से निर्वाहन करे| उन्होंने  कहा कि आज कल नकल का फैशन चला है जिसमे परिवार वाले खुद अपने बच्चे को नकल कराने के लिए ले जाते है| यह गलत है| परिवार इस पर पाबंदी लगाये| जिससे एक होनहार देश का भविष्य बने|
इस दौरान तकरीबन आधा सैकड़ा शिक्षकों को सम्मानित किया गया|  सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने भी विचार व्यक्त किये| इस दौरान अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, सरिता शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत, कुलदीप गंगवार, शरद चन्द्र मिश्रा, भाजपा जिला महामंत्री शैलेन्द्र सिंह राठौर, राजीव चतुर्वेदी,  आलोक मिश्रा, अतुल  तिवारी, अश्वनी शुक्ला आदि रहे| संचालन भप्पू सोनी और प्रकृति देव पाण्डेय ठकुरी नें किया|