“सीताराम” लिख रहे आदित्य को भाजयुमों नें सराहा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: बीते लम्बे समय से ओम नम: शिवाय लिखने के बाद अब सीताराम लिख रहे होटल संचालक का भाजयुमों नें फूल मालाओं से स्वागत किया| इस खबर को जेएनआई नें बीते चार सितम्बर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला कर्नलगंज निवासी आदित्य कुमार गुप्ता के निवास पर भाजयुमो अध्यक्ष शिवम दुबे अपने समर्थकों के साथ पंहुचे और आदित्य का जोरदार स्वागत किया| आदित्य नें अपने द्वारा लिखी गयी कापियां भी दिखायी| जेएनआई पर आदित्य का शीर्षक प्रकाशित होनें के बाद उनके बारे में चर्चा तेज हो गयी है|
इस दौरान सुमित गुप्ता, भाजयुमो उपाध्यक्ष पंकज पाल, अमित पाल, अंशु दुबे आदि रहे|