आक्रोशित अधिवक्ताओं नें कैबिनेट मंत्री का किया घेराव

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का अधिवक्ताओं नें घेराव कर लिया| अधिवक्ताओं नें एआरटीओ और पीटीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर मंत्री से कार्यवाही की मांग की है|
शुक्रवार को फतेहगढ़ कचेहरी से अधिवक्ताओं नें बाइक जुलूस निकाला| जुलूस फतेहगढ़ के मुख्य मार्गों पर निकाला गया| जिस समय बाइक जुलूस निकाल रहे अधिवक्ता कलेक्ट्रेट गेट पर मौजूद थे| उसी समय योगी सरकार में श्रम विभाग, सेवायोजन, शहरी रोजगार और गरीबी उन्मूलन कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का काफिला गुजरा| काफिला देखकर अधिवक्ताओं नें नारेबाजी शुरू कर दी|
जिसके बाद मंत्री जेएनबी रोड स्थित  निरीक्षण भवन पंहुचे| वह पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए | इसी दौरान तकरीबन एक सैकड़ा अधिवक्ता निरीक्षण भवन आ गये| उन्होंने जिला प्रशासन व एआरटीओ सुधेश तिवारी व पीटीओ वीके आनन्द के का तबादला करने और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की| बार महासचिव संजीब पारिया नें मंत्री  को बताया कि सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ने आम जनता को परेशान कर रखा है| जिससे आम जनता काफी ठगी महसूस कर रही रही है| अधिवक्ताओं के खिलाफ फर्जी मुकदमें दर्ज कराये गये| जिससे जिला बार एसोसिएशन हड़ताल पर है| अधिवक्ताओं नें मंत्री के सामने ही नारेबाजी की| मंत्री नें सम्बन्धित मामले में कार्यवाही का भरोसा दिया|