बिजली मूल्य वृद्धि के खिलाफ “आप” आक्रोशित

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP Politics-IAC-AAP विद्युत विभाग सामाजिक

फर्रुखाबाद: बिजली की बढ़ी कीमतों के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने आक्रोश व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पंहुच राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौपा| आप नें बिजली की दरें कम करने की मांग की|
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अतुल शर्मा नें के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पंहुचे और ज्ञापन सौपा| जिसमे आप नें कहा कि बिजली के मूल्य लगभग 12 प्रतिशत की वृद्धि कर दी गई है| जिससे प्रत्येक वर्ग प्रभावित हुआ है| सूबे की जनता पहले से ही मंहगाई से परेशान है| आप ने बिजली की बढ़ी हुई दरों को वापस लेंने की मांग की है| यूपी में दिल्ली की तर्ज पर बिजली उपलब्ध कराने की भी मांग की|
इस दौरान राजगौरव पाण्डेय, धर्मेन्द्र कुमार जनसेवक, जितेन्द्र दीक्षित, गौतम कश्यप, राजेन्द्र कुमार आदि रहे|