दबंगों ने मौसेरे भाईयों को पीटा, एक की हालत गंभीर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:( राजेपुर) लेंन-देंन के विवाद को लेकर दबंगों ने मौसेरे भाईयों को जमकर पीट दिया| जिससे एक की हालत गंभीर हो गयी| उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|

थाना क्षेत्र के ग्राम चाचूपुर निवासी 25 वर्षीय सत्यपाल पुत्र रामदास अपने मौसेरे भाई आनन्द कुमार पुत्र नन्दकिशोर के साथ देशी शराब के ठेके के निकट गया था| आनन्द नें
आरोप लगाया कि गाँव के ही आरोपी भोला पुत्र नानक चन्द्र के साथ लेंन-देंन का विवाद चल रहा है| जिसके चलते उसने अपने तकरीबन आधा दर्जन साथियों के साथ उन्हें घेर लिया और जमकर पिटाई कर दी| जिससे सत्यपाल की हालत गंभीर हो गयी|
आनन्द नें घटना की सूचना डायल 100 पुलिस को दी| जिसके बाद पुलिस मौके पर पंहुची| उसे निजी वाहन से लोहिया अस्पताल लाया गया| जंहा सत्यपाल के बहनोई रामलडैते ने उसे 3:45 पर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| घटना की जानकारी होनें पर थाने के दारोगा संजय मौर्या, संदीप कुमार लोहिया अस्पताल पंहुचे और जाँच पड़ताल की|

आगजनी और लूट  के मामले में जमानत पर है आरोपी
बीते 22 जून 2019 को ग्राम जिठौली राजेपुर निवासी प्रदीप कुमार पुत्र जोगराज सिंह
नें आरोपी भोला पुत्र नानक चन्द्र के खिलाफ बाइकों में आग लगाने, मारपीट करने और 45 हजार रूपये लूट लेनें के सम्बन्ध में मुकदमा धारा 394 व 436 के तहत दर्ज कराया था| जिसमे भोला और उसके दो अज्ञात साथियों  के नाम आये थे| जिसमे आरोपी भोला जमानत पर चल रहा है| मुकदमे की विवेचना संजय यादव कर रहे है|
प्रभारी निरीक्षक जयंती प्रसाद नें बताया कि जाँच की है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|