आजम खान के हमसफर रिजॉर्ट पर चली जेसीबी, हटाया गया अवैध कब्जा

FARRUKHABAD NEWS
रामपुर: समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान के अवैध निर्माण पर पुलिस ने चोट कर दी है| शुक्रवार को आजम खान के रामपुर स्थित हमसफर रिजॉर्ट के अवैध कब्जे वाले हिस्सा को तोड़ा गया| आजम खान ने रिजॉर्ट के लिए एक हजार मीटर अवैध कब्जा किया था, जिसे दो जेसीबी और बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया|

बता दें कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में आजम खान ने इस लग्जरी हमसफर रिसॉर्ट को बनवाया था| करोड़ों की लागत से बने इस रिसॉर्ट का लोकार्पण पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने किया था| शुक्रवार को प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए रिजॉर्ट के अवैध हिस्से को गिराया|

इससे पहले आजम खान की यूनिवर्सिटी मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय विवादों में घिरी हुई थी| आजम खान पर किसानों की जमीन पर अवैध कब्जा करके विश्वविद्यालय बनाने का भी आरोप है| दरअसल, समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान ने उत्तर प्रदेश पुलिस के जरिए पिछले तीन महीनों में उनके खिलाफ दर्जनों मामले दायर किए हैं| वहीं प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी आजम खान पर कार्रवाई की थी|  ईडी ने आजम खान पर अब मनी लॉन्ड्रिंग (PMLA) के तहत केस दर्ज किया है|

वहीं, आजम खान रामपुर में सवा महीने से नहीं आए हैं| बकरीद पर भी वह अपने संसदीय क्षेत्र नहीं पहुंचे| उन्होंने रामपुरवासियों को पत्र लिखकर अपना दर्द बयां किया है| अपने पत्र में उन्होंने जौहर यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स के लिए भी बातें लिखी हैं| आजम का यह खत सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ|