विवाहिता ने ससुराल में फांसी लगाकर दी जान

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) विवाहिता ने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| पुलिस नें जाँच पड़ताल की|
थाना क्षेत्र के ग्राम इस्लामगंज निवासी 20 वर्षीय सवनम पत्नी कुंदन अली नें ससुराल में कमरे के कुंडे में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| सास नें उसे कमरे के कुंडे में लटका देखा|
जानकारी होनें पर उसके परिजन मायके सैयदपुर सकरी कन्नौज से पंहुचे| थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| मृतका  बीते 24 जुलाई को ही मायके से ससुराल आयी थी| मृतका का पति कुंदन बेकरी का कार्य करता है|