फरार पूर्व सपा विधायक के पुत्र पंचशील पर 25 हजार का ईनाम

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: बीते तीन दिन से दिनदहाड़े एक करोड़ की रंगदारी ना देनें पर सगे भाईयों के गोली मारने के मुख्यआरोपी को पुलिस अभी पकड़ नही सकी है| पुलिस ने शनिवार को उस पर 25 हजार का ईनाम घोषित किया है|
दरअसल शहर कोतवाली के पल्ला चौकी के ठीक सामने पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत का आवास है| इसके बाद भी भी आरोपी पुलिस की पंहुच से दूर है| शनिवार को शहर कोतवाल सुनील कुमार मिश्रा के साथ भारी पुलिस ने मोहल्ला सिकत्तरबाग में भगत सुनार की तलाश में दबिश दी| जंहा से पुलिस ने उसके पुत्र मोनू को हिरासत में ले लिया| जिसे पुलिस अपने साथ ले गयी| वही पुलिस अभी मुख्य आरोपी पंचशील राजपूत से काफी दूर है | वह पुलिस की पकड़ में नही आ पा रहा है| फ़िलहाल पुलिस ने पंचशील राजपूत पर 25 हजार का ईनाम घोषित कर दिया है|
अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने बताया कि आरोपी पंचशील राजपूत पर 25 हजार  का ईनाम घोषित किया गया है| पुलिस की कई टीमें उसकी गिरफ्तारी में लगी है| जल्द उसे गिरफ्तार किया जायेगा|