गोली कांड में दीपक गुप्ता हिरासत में, पंचशील फरार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: बीते दिन सपा की पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत के पुत्र द्वारा अपने चार साथियों के साथ मिलकर दो सगे भाईयों को गोली मारी गयी थी| पुलिस नें घटना में एक आरोपी को हिरासत में लिया है| जबकि मुख्य आरोपी अभी 24 घंटे बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के बढ़पुर निवासी नीतेश कटियार व उनका छोटा भाई मानव पुत्र श्री निवास को पूर्व सपा विधायक उर्मिला राजपूत के पुत्र पंचशील राजपूत व उनके चार साथियों ने दोनों को गोली मार दी थी| घटना में पंचशील के साथी दीपक गुप्ता का नाम भी प्रकाश में आया था| जिसके चलते पुलिस ने दीपक गुप्ता को कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में भर्ती होंने के दौरान हिरासत में ले लिया है| वही अभी मुख्य आरोपी पंचशील राजपूत पुलिस की पकड़ से दूर है| एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा ने शहर कोतवाली पंहुच मामले की हकीकत परखी|
प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि दीपक को कानपुर अस्पताल में भर्ती होनें के दौरान ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया है| मुख्य आरोपी अभी फरार है| उसकी गिरफ्तारी के प्रयास चल रहें है|