बौद्ध स्तूप के निकट ग्रामीण ने फांसी लगाकर दी जान

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(संकिसा) संकिसा बौद्ध स्तूप के निकट ग्रामीण ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| पुलिस ने जाँच पड़ताल की| परिजनों में कोहराम मच गया|
थाना मेरापुर क्षेत्र के संकिसा निवासी 38 वर्षीय विनोद जाटव पुत्र छक्कन लाल सिंह का शव संकिसा बौद्ध स्तूप के निकट प्रेम सिंह के खेत में फांसी पर लटका मिला| घटना की जानकारी होनें पर परिजन व ग्रामीणों की भीड़ मौके पर आ गयी| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
संकिसा चौकी इंचार्ज संजय सिंह व उपनिरीक्षक सुहेल खान ने जाँच पड़ताल की|
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक बौद्ध अनुयायी बताया जा रहा है| मिली जानकारी केव अनुसार उसने परिजनों से विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|