हाई-वे पर 6 घंटे जाम में फंसे रहे कांवड़िया

FARRUKHABAD NEWS POLICE धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) इटावा-बरेली हाई-वे पर पुलिस की लापरवाही से कांवड़िया तकरीबन 6 घंटे फंसे रहे| बाद में पुलिस नें कड़ी मसक्कत के बाद जाम खुलाया|
थाना क्षेत्र के इटावा-बरेली हाई-पर पर रामगंगा के पुल से लेकर कई किलोमीटर तक जाम लग गया| जाम इतना लम्बा था की वाहनों की लम्बी लाइनें लगी दिखी| साबन के महीनें के चक्कर में राहगीरों के साथ ही  साथ कांवड़िया भी गाते-बजाते गोला आदि जगह शिव का जलाभिषेक करने जा रहे थे| उसी दौरान पुलिस की अनदेखी से जाम की झाम पैदा हो गयी| सुबह 9 बजे जाम लगा जो दोपहर दो बजे तक रहा| इसके बाद थाना पुलिस ने कड़ी मेहनत कर जाम को खुलवाया|