एबीआरसी की पुत्री ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार की आत्महत्या

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: बीती देर रात कमरे में पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वरसे पुत्री ने गोली मार आत्महत्या कर कर ली| गोली की आवाज से हडकंप मच गया| सुबह पुलिस अधीक्षक ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र  के जेएनबी रोड गमा देवी मन्दिर के निकट बढपुर के एबीआरसी प्रदीप कुमार यादव का मुख्य मार्ग पर ही आवास है| बीती रात घर के भीतर कमरे में उनकी पुत्री 18 वर्षीय शालिनी थी| संदिग्ध हालत में उसने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली| गोली की आवाज से घर में हडकंप मच गया|
सुबह जानकारी होने पर एबीआरसी के घर पर शिक्षकों और शुभचिंतकों का तांता लग गया| पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा, सीओ सिटी रामलखन सरोज और प्रभारी निरीक्षक उदय नारायण सिंह के साथ ही फिल्ड यूनिट की टीम मौके पर पंहुची| फिल्ड यूनिट ने मौके पर मिली पिस्टल से मृतका के हाथ के नमूनों का मिलान करने का प्रयास किया|
मृतका के दो भाई शशांक यादव, सार्थक यादव थे| मृतका के पिता प्रदीप यादव ने पुलिस को बताया कि शालिनी को कोई समस्या नही थी|
एनसीसी की छात्रा रह चुकी थी शालिनी
मृतका शालिनी एनसीसी की छात्रा भी रह चुकी थी| जिससे उसे हथियार चलाने की पूरी जानकारी थी| इसी के चलते उसे रिवॉल्वरसे फायर कर लिया |
रिवाल्वर में पुलिस को मिले तीन खोखे
पुलिस को मौके पर तीन खोखे मिले| इसके साथ ही तीन जिंदा कारतूस भी बरामद हुए| जिसके फिल्ड यूनिट ने नमूने लिए|
पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि फ़िलहाल आत्महत्या का मूल कारण अभी पता नही चला है| पुलिस जाँच कर रही है|