विवादित भूमि पर हो रहा निर्माण कार्य पुलिस ने रोंका

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: विवादित भूमि पर निर्माण कार्य होने की सूचना पर पंहुची पुलिस ने एक को हिरासत में ले लिया| पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अंगूरी बाग़ में शिव मन्दिर की जद में लगभग 43 डिसमिल भूमि है| जिस पर रमेश चन्द्र का परिवार काफी वर्षी से रह रहा है| रविवार को पुलिस को सूचना मिली की उसी भूमि पर निर्माण कार्य चल रहा है| जिस पर पुलिस ने मौके पर जाकर निर्माण कार्य रोक दिया और एक को हिरासत में ले लिया|
वही एनएकेपी डिग्री कालेज के लिपिक अमित कुमार ने बताया कि यह मन्दिर वाली भूमि कालेज के नाम पर है| जिसके सभी कागजात भी उनके पास उपलब्ध है| रमेश का परिवार काफी वर्षो से अबैध रूप से रह रहा है|
प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|