बैठकों में ना आने वाले व्यापार मंडल पदाधिकारी होंगे पदमुक्त

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: जिला उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारणी घोषित की गयी| लेकिन अधिकतर वही पुराने पदाधिकारियों को ही कमेटी में जगह मिली| कुछ नये चेहरे शामिल किये गये है|
नगर के नीवाचुअत स्थित एक गेस्ट हाउस में कार्यकारणी की घोषणा की गयी| जिसमे संजीब मिश्रा बॉबी को पुन: जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है| इसके साथ ही साथ मुन्नालाल गुप्ता, सदानन्द शुक्ला, राजेशानन्द पाण्डेय, विधा नन्द आर्य को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है| कायमगंज से अनिल अग्रवाल को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है| कायमगंज से ही अजीत राजपूत को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है|
इसके साथ ही एक दर्जन उपाध्यक्ष बनाये गये है| कायमगंज से नरेश अग्रवाल को जिला महामंत्री बनाया गया है| रविश रस्तोगी को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है| 13 व्यापारियों को जिला मंत्री बनाया गया| तीन को जिला संगठन मंत्री बनाया गया है|60 सदस्यीय कमेटी में 21  को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है|
प्रभात मिश्रा बने व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी
भाजपा नेता प्रभात मिश्रा को व्यापार मंडल का जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है| प्रभात ने बताया कि वह संगठन के द्वारा दी गयी जिम्मेदारी को मजबूती से पूरा करेंगे|
जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेशानंद पाण्डेय ने कहा की कमेटी में जो पदाधिकारी तीन बैठकों में लगातार गायब रहे उसे पद मुक्त करना चाहिए| उनकी बात का सभी ने समर्थन किया| अध्यक्षता अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ ने की| उन्होंने सभी व्यापारियों को एक जुट होनें की सलाह दी|