थाने की गाड़ी में स्कर्पियों ने मारी टक्कर, थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिस कर्मी घायल

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद: कोर्ट जा रहे थानाध्यक्ष की गाड़ी में तेज रफ्तार स्कर्पियों नें जोरदार टक्कर मार दी| जिसमे थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिस कर्मी जख्मी हो गये|
जहानगंज के थानाध्यक्ष अंगद सिंह अपनी सरकारी गाड़ी पर सबार होकर न्यायालय जा रहे थे| तभी थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के बघार नाले के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कर्पियों नें उनके जोरदार टक्कर मार दी| जिससे दोनों गाड़ियों में जबरदस्त भिंडत हुई और उसमे बैठे थानाध्यक्ष अंगद सिंह के साथ ही सिपाही धर्मवीर और सत्यप्रकाश चुटहिल हो गये|घटना की सूचना से हडकंप मच गया|
थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने बताया कि  उन्होंने अपना प्राथमिक उपचार करा लिया है| सिपाहियों को भी उपचार दिया गया है| तीनो सुरक्षित है|