दूसरे दिन चिकित्सकों की हड़ताल हुई उग्र, मनाने में लगा प्रशासन

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: लोहिया अस्पताल में सर्जन डॉ० गौरव मिश्रा व प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह के बीच हुई मारपीट के मामले ने दूसरे दिन तूल पकड़ लिया| इधर लोहिया अस्पताल में चिकित्सक डॉ० गौरव मिश्रा के समर्थन में हड़ताल पर बैठे और दूसरी तरफ प्रधानाचार्य के समर्थन में शिक्षक नेताओं ने सांसद मुकेश राजपूत से भेट कर कार्यवाही की मांग की|
चिकित्सकों की हडताल का गुरुवार को दूसरा दिन था| गुरुवार  को स्वास्थ्य व्यवस्था पटरी से उतरती दिखी| दूर-दराज से आने वाले मरीज भटकते नजर आये| चिकित्सकों ने जल्द इमरजेंसी सेवाओं को भी बाधित करने की चेतावनी दी|दूसरे दिन भी पुलिस प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाये| स्वास्थ्य व्यवस्था पटरी से उतरने के भय से जिला प्रशासन चिंतित हो गया|
अमित आसेरी, सीओ सिटी रामलखन सिंह सरोज लोहिया अस्पताल ओपीडी पंहुचे और सीएमएस  डॉ० एसपी सिंह के साथ प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ0 वीके दुबे व सचिव डॉ0 अजय कुमार से वार्ता की| लेकिन चिकित्सक प्रधानाचार्य अनिल सिंह की गिरफ्तारी के बिना हड़ताल वापस लेंने को तैयार नही दिखे|
वही दूर दराज से आये मरीज दूसरे दिन भी भटकते मिले| वही प्रधानाचार्य पक्ष से शिक्षक नेता सांसद मुकेश राजपूत के आवास पर पंहुचे और उन्हें ज्ञापन दिया |
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के सचिव डॉ० अजय कुमार ने बताया कि आन्दोलन जारी है| अभी अधिकारीयों से वार्ता चल रही है| फ़िलहाल ओपीडी बाधित है |जरूरत पड़ी तो इमरजेंसी सेवाओं को भी बाधित किया जायेगा|