भूमि विवाद में किसान पर फायरिंग

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) भूमि विवाद के चलते एक किसान पर दबंगों ने फायरिंग कर दी|घटना के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी|पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|
थाना क्षेत्र में ग्राम कंचनपुर सबलपुर निवासी श्यामपाल पुत्र रामनरेश सिंह ने थाना पुलिस को तहरीर दी| जिसमे उसने आरोप लगाया कि वह अपने पट्टे की भूमि पर जुताई का कार्य कर रहा था| उसी समय गाँव के ही दबंग आ गये और जुताई करने से मना किया और अपने हाथ में पकड़े नाजायद हथियारों से फायरिंग कर दी|
तहरीर मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और पड़ताल शुरू कर दी| प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया की जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|