बीडीसी सहित चार घरों के नकदी जेबर साफ़

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद: क्षेत्र पंचायत सदस्य के घर सहित चोरों ने बीती रात एक ही गाँव के चार घरों को अपना निशाना बनाया और नकदी व जेबरात साफ़ कर दिये| घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने जाँच पड़ताल की|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम ढीलाबल में बीती रात चोरों में जमकर तांडब किया| गाँव के ही बीडीसी सदस्य शिवराज पुत्र कामता प्रसाद ने बताया कि बीती रात वह पत्नी धनदेवी आदि के साथ छत पर सो रहा था| तभी चोरों ने उसके मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और कमरे का ताला भी तोड़ दिया| जिसके बाद कमरें में रखे सूटकेश आदि से पांच हजार की नकदी और लाखों के जेबरात चोरी कर लिए| सुबह तडके जब शिवराज छत से नीचे आया तो घटना की जानकारी हुई|
उसके पड़ोस में ही बसपा-सपा गठबंधन के प्रत्याशी मनोज अग्रवाल के कोल्ड के कर्मी नीरज पुत्र राजेन्द्र का भी मकान है| नीरज के छोटे भाई आकाश की सोमबार  को सुकाई की रस्म होनी थी|
बीती रात वह अपनी माँ गायत्री देवी, पत्नी सुनीता व भाई आकाश व रघुवीर के साथ छत पर
सो रहा था| चोरो नें उसके घर इ भी छत पर चढ़कर प्रवेश किया| जिसके बाद दो कमरों में रखी अलमारी,बक्सा व सूटकेस आदि तोड़ कर उसमे रखी 10 हजार की नकदी व जेबरात चोरी कर लिये| जानकारी होने पर नीरज ने डायल 100 पर फोन किया| जिसके बाद पुलिस नें मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की|
नीरज के घर के निकट ही दयाराम पुत्र भगवान दीन अपनी माँ 100 वर्षीय सुशीला के साथ रहते है |दयाराम रविवार रात अपने बाग़ में रखवाली करने चले गये| घर पर केबल वृद्ध माँ ही थी| चोरों ने उसके घर का भी ताला तोड़करचोरी की घटना को अंजाम दिया| चौथी चोरी रघुवीर सिंह के घर हुई|रघुवीर अपने पुत्र शुभम के साथ छत पर सो रहे थे| उसकी पत्नी गीता देवी कमरे में सो रही थी |चोर दीवार के सहारे घर में दाखिल हुए और कमरे का ताला तोड़कर उसमे रखे सूटकेश आदि उठा ले गये| सुबह सूटकेश आदि रेलवे लाइन के दूसरी तरफ पड़े मिले|
प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश राय ने बताया की पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है| जाँच के बाद तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी |