सपा की पूर्व विधायक पर कब्रिस्तान कब्जा करने का आरोप, हंगामा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद: बीती रात कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जे के प्रयास के चलते सपा की पूर्व विधायक पर आरोप लगा है| मौके पर बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक एकत्रित हो गये| घटना की सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अफसर मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की| पुलिस को कार्यवाही के लिए तहरीर दी गयी है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के पुठरी मार्ग पर कब्रिस्तान है| जिसमे बीती रात जेसीबी से कब्रे तोड़कर मैदान बना दिया गया| यह जानकारी जब अल्पसंख्यकों को हुई तो बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक मौके पर एकत्रित हो गये| उन्होंने सपा की पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत पर भूमि पर कब्जा कराने का आरोप लगाकर हंगामा किया| सूचना मिलने पर तहसीलदार सदर प्रदीप कुमार, सीओ सिटी रामलखन सरोज पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने जाँच पड़ताल की|
पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत नें बताया कि उस भूमि को लेकर उनका मुकदमा चला था और वह मुकदमा वह जीत भी गयी थी|लेकिन बीती रात जेसीबी से डाली गयी मिट्टी से उनका कोई लेना-देना नही है|
तहसीलदार सदर प्रदीप कुमार ने बताया जाँच की उनके अभिलेखों में वह भूमि किसी के नाम दर्ज है| लेकिन मौके पर कब्रें मिली है| जिसकी रिपोर्ट बनायी जा रही है| वही इस मामले में मुकदमा भी दर्ज किया जायेगा| जाँच में सब साफ़ होगा|