पांच घरों में चोरों ने किये हाथ साफ

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) बीती रात चोरों ने पांच घरों से नकदी व जेबरात चोरी कर लिये| पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है| पुलिस को घटना में किसी करीबी के शामिल होनें का शक है|
थाना क्षेत्र के ग्राम शेखपुर निवासी श्यामा देवी पत्नी नबाब सिंह वर्मा,रमेश चन्द्र यादव ववीर भान के घर को निशाना बनाया और नकदी जेबरात साफ़ कर दिये| वही इसी गाँव के मुकीम के घर चोरी का प्रयास किया साथ ही साथ शाजिद व शादिक मिस्त्री के घर भी छोटा मोटा हाथ साफ़ किया|चोरी किये गये बक्से गाँव के ही निकट खेतों में पड़े मिले|
सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार,सीओ अमृतपुर सुरेन्द्र तिवारी आदि मौके पर आ गये| उन्होंने जाँच पड़ताल की| पुलिस घटना के पीछे किसी करीबी का ही हाथ मान रही है| वही पुलिस ने श्यामा देवी की तहरीर पर तीन घरों में चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया|
प्रभारी निरीक्षक ने बताया की घटना संदिग्ध लग रही है| इसके पीछे किसी करीबी का हाथ लग रहा है| जाँच की जा रही है| जल्द खुलासा किया जायेगा|