ग्रामीण का शव आते ही मचा कोहराम

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) बीते लगभग 7 दिन पूर्व मार्ग दुर्घटना में घायल हुए ग्रामीण की उपचार के दौरान मौत हो गयी| जिसके बाद उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी| उसका शव आते ही कोहराम मच गया|परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटा निवासी 38 वर्षीय विजलेश उर्फ़ मनोज पुत्र बेंचेलाल बीते 2 अप्रैल को राजेपुर में कार की टक्कर से जख्मी हो गये थे| उन्हें उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया था| जिसके बाद हालत गम्भीर होने पर उन्हें सैफई के लिए रिफर कर दिया गया था|
लगभग एक सप्ताह सैफई मेडिकल कालेज में इलाज होने के दौरान मनोज की बीते दिन मौत हो गयी| सोमबार को उसका शव गाँव बेहटा आने पर कोहराम मच गया|मृतक की माँ सोंनकली व पत्नी किरण का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|