आम के पेंड पर लटकी मिली महिला की लाश

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: रविवार तडके आम के बाग़ में महिला की लाश पेंड पर लटकी मिली| घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और शव को नीचे उतार कर लोहिया अस्पताल भेज दिया गया|शहर कोतवाली के चाँदपुर निवासी सुभाष जाटव का आम का बाग़ है| रविवार को सुबह ग्रामीणों  ने बाग़ में आम के पेंड पर साड़ी से फांसी पर एक अधेड़ महिला की लाश झूलती देखी|उसके शव के नीचे ही चप्पल भी रखी हुई थी|मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी| लेकिन महिला की शिनाख्त नही हो सकी|
घटना की सूचना पांचाल घाट चौकी इंचार्ज अंकुश राघव को दी गयी|उन्होंने जाँच पड़ताल की| लेकिन इसके बाद भी उसकी शिनाख्त नही हो सकी| पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा| पुलिस ने उसे लोहिया अस्पताल भेजा|
चौकी इंचार्ज ने बताया कि महिला की अभी शिनाख्त नही हुई है| शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे है|