बाइक सबार युवक की मार्ग दुर्घटना में मौत

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:बीती देर रात बाइक से लौट रहे दो युवक मार्ग दुर्घटना में जख्मी हो गये| उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जंहा एक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम बरौन निवासी 25 वर्षीय अंकित पुत्र उमेश चन्द्र अपने परिवार के ही 20 वर्षीय अजय कुमार पुत्र रामप्रकाश के साथ बाइक से एक विवाह समारोह में शामिल होने गया था| जंहा से वह दोनों बाइक से बीती देर रात वापस लौट रहे थे| तभी थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ही ग्राम हजियापुर के निकट वह मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गये|
जिसके बाद मौके पर पंहुची डायल 100 पुलिस ने दोनों को लोहिया अस्पताल में 11:30 बजे भर्ती कराया| जंहा अंकित को मृत घोषित कर दिया गया| घटना की सूचना मिलने पर मृतक की माँ रामकीर्ति परिजनों के साथ मौके पर आ गयी| उसका रो-रो कर बुरा हाल हो गया| सोमबार को सुबह पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा|
प्रभारी निरीक्षक ने सीयूजी फोन पर उपनिरीक्षक डीसी कुमार ने बताया की इस सम्बन्ध में अभी कोई सूचना नही दी गयी|