प्रधान व उसके साथी पर गायिका से छेड़छाड का केस दर्ज

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:प्रधान व उसके साथ के खिलाफ पुलिस ने गायिका के साथ छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया है| पुलिस को ग्राम प्रधान व उसके साथी की तलाश है| बीती रात पुलिस ने प्रधान के घर दबिश भी दी लेकिन आरोपी प्रधान पुलिस नही मिला|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के एक गाँव निवासी युवती ने दर्ज कराये गये मुकदमे में कहा है कि वह हरदोई से जागरण में गाने गाकर बस से पांचाल घाट पर उतरी| जंहा से सबारी के इंतजार में खड़ी थी| उसी दौरान सुरजीत वर्मा (प्रधान धन्सुआ) आ गये| उन्होंने कहा बाइक पर बैठों वह उन्हें नेकपुर अपने काल सेंटर होते हुए छोड़ देंगे| शाम तकरीबन 5:45 बजे अपने नेकपुर स्थित काल सेंटर पर लेकर आये| उन्होंने काफी पिला दी| उसके बाद उसे धक्का देकर गिरा दिया और लाइट बंद कर दी|
गायिका ने आरोप लगाया कि प्रधान ने गला दबाने का प्रयास किया| जान से मारने की धमकी दी| जिसके बाद वह मौका देखकर काल सेंटर से भाग निकली| युवती ने बताया कि उसका मोबाइल,बैंग,कपड़े और सामान कॉल सेंटर पर छुट गये है| पुलिस ने गायिका की तहरीर पर आरोपी प्रधान और उसके साथी के खिलाफ धारा 354,323,504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है| जाँच कर्नलगंज चौकी इंचार्ज हरिओम प्रकाश को दो गयी है|