आलू किसानों के लिए वरदान साबित होगा “गिरजादेवी शीतगृह”

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:किसानों के लिए आलू रखने की सुबिधा को ध्यान में रखकर बनाये गये गिरजादेवी गिरीश बाबू कोल्ड का भव्य शुभारम्भ बुधवार को धूमधाम से वैदिक अनुष्ठान के साथ कराया गया| इस दौरान तमाम सियासी व सरकारी हस्तियां भी पंहुची|
सपा महानगर अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य विजय यादव ने फतेहगढ़ के रखा में गिरिजा देवी-गिरीश बाबू शीतगृह का निर्माण कराया| जिसका बुधवार को बरसात की रिमझिम फुआरों के बीच हबन पूजन के साथ शुभारम्भ हुआ| हबन में विजय यादव की माँ गिरिजा देवी,पिता गिरीश बाबू यादव,भाई अजय यादव आदि के साथ हबन में आहुतियाँ दी| इसके बाद अन्य धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण किये गये| हबन आदि पूर्ण होने के बाद मुख्य अतिथि के रुप में बाबू सिंह यादव(दद्दू) गिरीश बाबू यादव व विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ० अनार सिंह यादव व आलोक दीक्षित ने फीता काटकर आलू भन्डारण का कार्य शुरू कराया|
बाबू सिंह यादव(दद्दू) ने कहा यह शीतगृह क्षेत्र के आलू किसानों के लिए रामबाण का कार्य करेगा| जिससे अब किसानो को दूर आलू का भंडारण करने के लिए नही जाना होगा|इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी,पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव,जिला महासचिव मंदीप यादव,सयुस अध्यक्ष जितेन्द्र यादव,सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव सरदार तोषित प्रीत,महेंद्र कटियार,जीतू यादव,प्रसपा प्रदेश सचिव विश्वास गुप्ता,एएसपी त्रिभुवन सिंह,अहमद अंसारी,रामा नन्द प्रजापति,आशीष यादव,अभिषेक यादव आदि रहे| रिंकू अग्निहोत्री,शिब्बू यादव आदि ने व्यवस्था देखी|