शादी समारोह में रुपयों से भरा बैग व रिबाल्बर गायब

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:बीती रात बारात में मंडप के निकट से नकदी से भरा बैग और उसमे रखी रिबाल्वर गायब हो गयी| घटना के बाद हडकंप मच गया| पुलिस ने जाँच पड़ताल की| लेकिन पता नही चला| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी है|
शहर के तिवारी गली निवासी रविन्द्र मोहन वर्मा के पुत्र हर्षित की बारात ठंडी सड़क स्थित एक गेस्ट हॉउस में आयी थी| जंहा मंडप के कार्यक्रम चल रहे थे| उसी दौरान रविन्द्र मोहन का बैग जिसमे तकरीबन डेढ़ लाख रूपये और रिवाल्बर के साथ कारतूस आदि सामन था| जो किसी ने गायब कर दिया| घटना की सूचना पर नखास चौकी इंचार्ज बनी सिंह ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| पुलिस ने सीसी टीवी चेक किये| जिसमे एक युवक सफेद शर्ट पहने हुए बैग लेजाते हुए दिखा| लेकिन पुलिस उसकी शिनाख्त फ़िलहाल नही कर सकी|
चौकी इंचार्ज ने बताया की जाँच की जा रही है|