कैटवॉक करने को नगर में सुन्दरियों की दस्तक

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:देश व प्रदेश के विभिन्य जनपदों से युवा महोत्सव में होने वाले व्यूटी शो में हिस्सा लेने आयी सुन्दरियों ने बुधवार को नगर में अपनी आमद करा ली| गुरुवार को होने वाली प्रतियोगिता में वह अपने खूबसूरती का जलबा बिखेरेंगी|
नगर के ओपी सभागार में युवा महोत्सव में शामिल होने आयी सुन्दरियों व पुरुष प्रतिभागियों ने अपना परिचय दिया|वाराणसी की अपराजिता शुक्ला,लखनऊ की हर्षिता दुबे,मऊ की आकाक्षा तिवारी,प्रयागराज की पिंकी मिश्रा,मेरठ की ऋतू शर्मा,बलिया की अन्यपूर्णा,इटावा की अर्पिता यादव,दिल्ली की साजिदा हाशमी आदि ने प्रेसवार्ता में हिस्सा लिया| अधिकतर सुन्दरियों ने कहा कि वह देश के लिए कुछ करना चाहती है| लेकिन देश के लिए राजनीती में जाने से उन्होंने परहेज बताया|
उनका मानना था की देश के लिए कुछ अच्छा करने लिए जरूरी नही की राजनीति में जाया जाये उसके लिए और भी कई रास्ते है| कई प्रतिभागी मिसायल मैंन पूर्व राष्टपति अब्दुल कलाम की प्रशंसक दिखी| कुछ ने अटल पर अपनी श्रद्धा जाहिर की| कुल मिलकर गुरुवार को होने वाले युवा महोत्सव के आयोजन के लिए सभी उत्साहित दिखी| समिति के अध्यक्ष डॉ० संदीप शर्मा,आकाश मिश्रा,पुष्पेन्द्र यादव आदि रहे|