भाजपा के राम राज्य में स्कूल पढने जा रहे अन्ना पशु: प्रदीप तिवारी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP Politics-BSP

फर्रुखाबाद:समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने सत्ताधारी बीजेपी पर काफी सख्त दिखे| उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राम राज्य की इससे बड़ी परिकल्पना क्या होगी जंहा विधालयों में अन्ना पशु भरे जा रहे है| किसान अपनी फसल को बचाने के लिए दिन-रात एक किये है लेकिन उसके बाद भी कोई सुनने वाला नही है| इसका जबाब जनता आगामी चुनाव में जरुर देगी|
पार्टी कार्यालय पर प्रेस से वार्ता करने के बाद उन्होंने सपा के महानगर अध्यक्ष विजय यादव द्वारा याकूतगंज में आयोजित समाजवादी विकास,विजन व सामाजिक न्याय कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में हिस्सा लिया| इस दौरान महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि प्रदेश के थानों में अब जाति बताकर न्याय मिलता है| मोदी व योगी सरकार ने जो भ्रष्टाचार मुक्त और बेरोजगारी मुक्त देश और प्रदेश को सपना दिखाया था वह कही भी सच नही हुआ| जनता तैयार है बीजेपी को करार जबाब मिलेगा| जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी ने कहा कि सम्प्रदायिक दंगे भड़कने के जिन पर आरोप लगते रहे उन्हें सीएम बनाया गया है| लेकिन अब सपा और बसपा का गठबंधन बीजेपी का घमंड चूर कर देगा| पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित ने कहा कि 7 जनवरी से 20 जनवरी तक सपा का कार्यक्रम लगातार चलेगा| बीजेपी सरकार महिला सम्मान की बात करती है लेकिन पीएम की पत्नी कहा है यह आज तक किसी को नही मालूम| जबकि वनारस में नामांकन के दौरान उन्होंने अपने को विवाहिता दर्शाया था| यही बीजेपी का असली चेहरा है| उन्होंने सभी से शतप्रतिशत मतदान करने की अपील की|
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी ने देश व प्रदेश को बर्बाद कर दिया है| जब से प्रदेश व केंद्र में बीजेपी आयी जनता से केबल जुमलेबजी की गयी| जनता को केबल धोखा मिला| सपा ने अपने समय में विकास कराया जिसका काम दिख रहा है| बीजेपी भाई को भाई से धर्म को धर्म से व समाज को समाज से लडाने का कार्य करती है| सपा के समय में जिसने भी विकास में भूमिका अदा की उसके पीछे मोदी सरकार ने तोता (सीबीआई) को लगा दिया| लेंकिन इससे कोई फर्क नही पड़ेगा| उन्होंने शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के विषय में कहा की इस तरह के दल आये दिन बनते रहते है| इससे कोई फर्क नही पड़ता| उन्होंने कार्यक्रम में भीड़ देख विजय की पीठ ठोंकी| संचालन जिला महासचिव मंदीप यादव ने किया व सुबोध यादव ने भी विचार व्यक्त किये| इस दौरान सयुस जिलाध्यक्ष जितेन्द्र यादव,लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष पियूष यादव,बंटी यादव,इलियास मंसूरी,रिंकू अग्निहोत्री,शिब्बू यादव आदि रहे| पार्टी कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष से अल्पसंख्य सभा के प्रदेश सचिव सरदार तोषित प्रीत ने भेट की|
विजय में बांटे सपा के विजन पत्र
सपा के द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम के तहत अखिलेश के संदेश को जनता तक ले जाने के लिए महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने भीड़ में संदेश पत्र भी वितरित किये| जिसमे सपा के सम्बन्ध में तमाम बाते लिखी गयी थी|
गरीबों को बांटे गये कंबल
विजय यादव ने सर्दी ने बचाने के लिए कार्यक्रम में आये ग्रामीणों व महिलाओं को कम्बल वितरित कराये| पांच कम्बल प्रदेश अध्यक्ष के हाथों से वितरित कराये गये|
राष्ट्रीय सचिव सयूस ने भी किया स्वागत
लोहिया वहिनी के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी के जनपद आगमन पर सपा के राष्ट्रीय सचिव सयूस विवेक यादव के याकूतगंज स्थित एसबी विधालय में में ज़ोरदार स्वागत किया गया। विवेक यादव ने शॉल और माला पहनाकर स्वागत किया। विधालय परिवार की ओर से सभी शिक्षकों ने एक प्रतीक चिन्ह भेट किया गया|