विधालय छत की बाउन्ड्री टूटने से आधा दर्जन छात्र नीचे गिरे,गम्भीर

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:एक निजी विधालय की छत पर बनी दीवार अचानक भरभरा कर गिर गयी| जिससे आधा दर्जन मासूम छात्र भी छत से नीचे गिर गये| नीचे गिरने से वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गये| आनन-फानन में छात्रों को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शांति नगर पजाबा में स्मार्ट किड्स एकादमी स्कूल है| जिसमे दोपहर को बच्चों का लंच का समय था| कुछ बच्चे छत पर खेल रहे थे| तभी अचानक छत की बाउंड्री बाल भरभरा कर गिर गयी| उसके साथ में भी कादरी गेट निवासी बलराम दुबे का 10 वर्षीय पुत्र दिव्यांश दुबे,मोहल्ला गंगानगर निवासी 10 वर्षीय कुनाल पुत्र नितिन दुबे व आवास विकास निवासी श्याम पाल यादव का 11 वर्षीय पुत्र उज्जबल यादव सहित आधा दर्जन छात्र जख्मी हो गये|
बाऊंड्री पड़ोसी देवेश वाजपेयी के घर में गिरी| बच्चो के छत से गिरकर घायल होने की खबर से हडकम्प मच गया| विधालय की तत्काल छुट्टी कर दी गयी| विधालय की अध्यापक सुनीता व ममता घायल छात्रों को एक निजी अस्पताल में लेकर पंहुची| कुछ बच्चों को परिजन अन्य उपचार कराने ले गये|
बीएसए रामसिंह ने जेएनआई को बताया कि जाँच करायी जायेगी| यदि लापरवाही है तो कार्यवाही की जायेगी|