अभिषेक को मिला छात्रशक्ति प्रदेश संयोजक का ताज

FARRUKHABAD NEWS राष्ट्रीय सामाजिक

फर्रुखाबाद:अखिल भारतीय विधार्थी परिषद ने अभिषेक वाथम को छात्र शक्ति का प्रदेश संयोजक घोषित किया है| इस दौरान जनपद पंहुचने पर अभिषेक का जोरदार स्वागत किया गया|
काफी लम्बे समय से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लिए काम कर रहे अभिषेक वाथम को इसका इनाम मिला| नव वर्ष पर अभिषेक को विधार्थी परिषद के कानपुर प्रान्त के प्रान्त अधिवेशन में प्रान्त अध्यक्ष डॉ० अरुण सिंह ने नई इकाई की घोषणा की| जिसमे फर्रुखाबाद से गये अभिषेक बाथम को कानपुर प्रान्त का छात्रशक्ति प्रदेश संयोजक मनोनीत किया गया| इसके साथ ही साथ रोहित शर्मा,शिवम कुशवाह,दिलीप राठौर,डॉ० आलोक बिहारी लाल शुक्ला को प्रदेश कार्यकारणी सदस्य घोषित किया गया|