डॉग शो में लिविया से आया 16 लाख का विशालकाय कुत्ता मैंक!

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:डॉगशो में इंग्लिश मास्टिफ ब्रीड का डॉगी (मेक)अपने ओनर के साथ पंहुचा तो उसका स्वभाव सबसे अलग दिख रहा था
उसकी विशालकाय शरीर और मजबूत जबड़ा दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा था| लेकिन मेक के लिए खाने-पीने की भी बेहतर व्यवस्था है| उसका खर्चा भी काफी मंहगा है|
बसपा के पूर्व एमएलसी सतीश जाटव के पुत्र भानु प्रताप सिंह कुत्तों को पालने का शौक रखते है| भानु प्रताप ने जेएनआई से बातचीत में कहा कि लगभग 16 महीने पहले उन्होंने देश लिविया ने साढ़े आठ लाख रूपये में इंग्लिश मास्टिफ ब्रीड का डॉगी खरीदा था| अब उनका कुत्ता लगभग 16 महीने का हो गया| जिसका नाम मैक रखा गया है| उन्होंने बताया कि उन्होंने लखनऊ आवास पर 22 कुत्ते विभिन्य नस्ल के रखे है| उन कुत्तो को लेकर तकरीबन 50 से 60 हजार रूपये महीने का खर्च आ जाता है| मैंक पर अकेले ही काफी रकम खर्च है| मैक को सुबह एक किलो पनीर और रात में लगभग पांच किलो मीट खाना पसंद है| उन्होंने बताया कि अब मैक की कीमत लगभग 16 लाख रूपये हो गयी है| कुछ लोग उसे खरीदने के लिए दाम भी लगा चुके है| नगर में बढ़पुर स्थित एक गेस्ट हॉउस में आयोजित डॉग शो में मैक सबसे विशालकाय कुत्ता नजर आया|
वही जनपद शहजंहापुर निवासी वंश कुमार सबसे छोटी नस्ल (चिहुआहुआका) कुत्ता लेकर पंहुचे| वह डॉग शो में सबसे छोटी नस्ल का कुत्ता माना जाता है| जो छोटे से लोहे के पिंजरे में बंद कर खरगोश जैसा लाया| उसे लेकर भी काफी दर्शको का उत्साह देखा गया|