बीजेपी को वादाखिलाफी का जबाब देंगे अन्नदाता

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP Politics-CONG. सामाजिक

फर्रुखाबाद: उत्त्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा निकाली गयी जनभागीदारी यात्रा गुरुवार को जनपद में पंहुची| जिसका जगह-जगह स्वागत किया गया|
कांग्रेस के प्रदेश संगठन मंत्री तरुण पटेल के नेतृत्व में पंहुची जन भागीदारी यात्रा का जनपद की सीमा में घुसते ही जगह-जगह स्वागत किया गया| यात्रा जब शहर कोतवाली क्षेत्र के इटावा-बरेली हांई-वे पर पंहुची तो मसेनी चौराहे पर यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया| जेएनआई से बातचीत के दौरान यात्रा लेकर आये तरुण पटेल ने कहा कि सत्य और अहिंसा की लड़ाई लड़ने वाले महात्मा गाँधी की जयंती 2 अक्टूवर से लेकर उनके बलिदान दिवस 30 जनवरी तक यात्रा चलेगी| यात्रा लाल बहादुर शास्त्री की जन्म स्थान से राज घाट तक जायेगी|
उन्होंने केंद्र की योगी सरकार पर निशान साधा और कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने जो किसानों से वादे किये थे उन्हें पूरा नही किया | जिसका खामियाजा अन्नदाता आने वाले चुनाव में सरकार को देगा|
इस दौरान प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव,जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा,युवा जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी,पुन्नी शुक्ला, अजय कटियार,डॉ० पीएन सक्सेना,डालचन्द्र कठेरिया,सोबरन सिंह,राहुल प्रकाश,धर्मेन्द्र कटियार आदि रहे|