पूर्व सैनिक पर फायर झोंक बाइक लूटी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज) बीती रात बाइक सबार पूर्व सैनिक पर फायरिंग कर मोटरसाइकिल लूट ली गयी| घटना की सूचना पर पुलिस ने पंहुचकर जाँच पड़ताल की| पूर्व सैनिक ने घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी| पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया|
थाना शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम रजलामई निवासी पूर्व सैनिक उदयवीर गंगवार अपने गाँव के ही हरिओम के साथ बाइक से थाना नवाबगंज क्षेत्र के कस्बा में आढती के पास आलू बिक्री के रूपये का तगादा करने के लिए गये थे| वापस में लगभग चार लाख रूपये लेकर वह लौट रहे थे| जब वह थाना क्षेत्र के ग्राम लुकाटबाग़ के निकट से गुजरे तो कुछ बदमाशों ने उनको रुकने का इशारा किया| लेकिन पूर्व सैनिक उदयवीर ने बाइक नही रोंकी तो उन्होंने उनके ऊपर फायरिंग कर दी| जिस पर पूर्व सैनिक ने बाइक छोड़ दी और मौके से जान बचाकर भाग गये| उन्होंने ग्राम मंझना में ग्रामीणों को बताया| जानकारी होने पर ग्रामीण उदयवीर को साथ लेकर मौके पर आये और पुलिस को सूचना दी| सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र नाथ यादव ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| घटना के सम्बन्ध में उदयवीर ने पुलिस को तहरीर दी|
प्रभारी निरीक्षक ने बताया की फायरिंग नही की गयी| बदमाशों के भय से उदयवीर बाइक छोड़ कर भाग गये थे| फ़िलहाल तहरीर के आधार पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| जाँच की जा रही है|