तहसील दिवस से गायब गन्ना निरीक्षक से जबाब-तलब

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर)तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस से गायब हुए गन्ना निरीक्षक से उप जिलाधिकारी ने जबाब-तलब किया है|
समाधान दिवस में एसडीएम अमृतपुर ईशान प्रताप सिंह ने लोगों की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के कड़े निर्देश दिये| ग्राम तिसोर निवासी शकुंतला ने ने कहा की दस महीने पूर्व गाँव में विधुतीकरण हुआ था| लेकिन बिजली नहीं आयी| मीटर लगवा दिये| बिजली ना आने के बाद भी ग्रामीणों के बिल आ गये है| कंचनपुर निवासी राजेश्वर ने शिकायत कर कहा की उसे भूमिहिन होने के बाद भी पट्टा नही मिला| कड़क्का निवासी गोदावरी पत्नी पेशकार ने अबैध कब्जे की शिकायत की| तहसील दिवस के दौरान गन्ना निरीक्षक जयप्रकाश राजपूत के उपस्थित रजिस्टर पर हस्ताक्षर मिले| लेकिन उसके बाद भी गन्ना निरीक्षक गायब थे| जिस पर एसडीएम ने उनसे जबाब-तलब किया है|