सपा में ही है राठौर साहू समाज का सम्मान:जगजीवन

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa सामाजिक

फर्रुखाबाद:समाजवादी पार्टी के द्वारा आयोजित जिला राठौर साहू समाज सम्मेलन में समाज की एक जुटता पर बल दिया गया| इसके साथ ही साथ विरोधी पार्टीयों की तरफ राजनैतिक तीर भी चलाये गये| सभी ने एक साथ मिलकर आगामी लोक सभा में सपा की जीत की हुंकार भरी|
नगर के सातनपुर में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य जगजीवन प्रसाद साहू पंहुचे| उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया| इसके बाद समाज के लोगों व सपा नेताओं ने उन्हें लड्डू से तौला| लड्डू का रंग सपा के रंग में रंगा था| आधे लड्डू लाल और आधे हरे थे| इसके बाद संगठन के संयोजक अरविन्द साहू ने मुख्य अतिथि को तलवार और चांदी की साइकिल भेट की|
जगजीवन साहू ने समाज को जागृति करने का दंभ भरा। विधान परिषद सदस्य ने कहा कि सपा ने ही साहू समाज को राजनीतिक और सामाजिक दृष्टिकोण से ऊंचा उठाने का काम किया है।साहू समाज के मान सम्मान पर बोलते हुए कहा कि सपा शासन में इस समाज के कई लोगों को सम्मान मिल चुका है। यह सिलसिला चलता ही रहना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी व संचालन मुन्ना यादव ने किया| पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित,पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव, रामसेवक यादव,सपा महानगर अध्यक्ष विजय यादव, जितेंद्र यादव,पुष्पेन्द्र यादव, इलियास मंसूरी,विजय साहू, हरिओम साहू, रामरतन राठौर आदि रहे|