समाधान दिवस में आये लेखपाल का मोबाइल गायब

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज)जंहा दूर से आये फरियादी अपनी समस्या का निदान पाते है वही पुलिस थाने से लेखपाल का मोबाइल गायब हो जाना चर्चा का विषय बना है| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी गयी है| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|
शनिवार को समाधान दिवस में तहसीलदार सदर प्रदीप कुमार व सीओ अमृतपुर सुरेन्द्र तिवारी ने फरियादियों की समस्या सुनी| उसी दौरान तहसील अमृतपुर में तैनात लेखपाल प्रमोद अवस्थी भी समाधान दिवस में पंहुचे| तकरीबन डेढ़ बजे उनका मोबाइल गायब हो गया| जिससे पुलिस कर्मी व अधिकारी भी सकते में आ गये| उन्होंने पुलिस कर्मियों की मदद से काफी तलाश किया लेकिन मोबाइल नही मिला|
लेखपाल ने थाने में मोबाइल खो जाने की तहरीर दी| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|