गौसदन मामला:गायों की पीठ पर बैठ केबल सत्ता में आना जानती बीजेपी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP Politics-BSP Politics-CONG.

फर्रुखाबाद:जिले में कटरी धर्मपुर के गौसदन में लगातार हो रही गायों की मौत से अब जिले की सियासत गर्म हो गयी है| विरोधी दल सत्ताधारी पार्टी को लेकर आक्रोशित हो रहे है| विरोधी राजनितिक संगठनों सरकार और उनके जनप्रतिनिधियों को घेरा है| उन्होंने आरोप लगाया की सरकार केबल गायों पर सियासत कर सत्ता में आती है उनके भीतर गायों को लेकर आता जैसा भाव नही है|
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने बताया की बीजेपी केबल दिखावा गायों के नाम पर कर रही है| गायों की कोई सुनने वाला नही है| सरकार को गायों के चारा लिए पैसा भेजना चाहिए| यदि जिला प्रशासन के पास पैसा है उसके बाद भी गायों को चारा नही मिल रहा है तो सरकार को इसकी जाँच कराना चाहिए| नगर पालिका यदि दोषी है तो उन पर कार्यवाही होनी चाहिए| उन्होंने कहा की नगर में घुमने वाले जानवर हमेशा पन्नी आदि खाते चले आ रहे लेकिन उनकी इतनी बढ़ी संख्या में मौत नही हुई| लेकिन अब जब चारा खिलवाने की जिम्मेदारी नगर पालिका पर आयी तो जिला प्रशासन गायों की मौत का कारण पन्नी खाना बता रहा है जो बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण है| सरकार को गायों के लिये तत्काल वजट की व्यवस्था करनी चाहिए|
सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी ने बताया की बीजेपी को केबल गाय का नाम लेकर सत्ता में आना चाहिए था| यह कोई गाय प्रेमी नही है| गायों के नाम का प्रयोग हो चुका है| बीजेपी का चरित्र आम जनता के सामने आ गया है| सपा की मांग है की गाय तो धार्मिक आस्था का प्रतीक है| उसे राष्ट्रिय पशु घोषित करना चाहिए| जो गायों की मौत का जिम्मेदार है उसके खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए| शासन व जिला प्रशासन की घोर लापवाही है| यदि सपा की सरकार होती तो बीजेपी यह आरोप लगाती की सपा गौ विरोधी है इस लिये गायों की मौत हो रही है| सपा इस सम्बन्ध में जल्द जिलाधिकारी से भेट कर गायों की आवाज बुलंद करेगी|
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के जिलाध्यक्ष डॉ० जितेन्द्र सिंह यादव ने बताया की बीजेपी सरकार केबल बात करती है काम नही कर रही है| यदि उसे यदि माता मानती है तो उसकी देखभाल के लिये सरकार को वजट देना चाहिए| सामाजिक कार्यकर्ता भी गायों के लिये आगें खुलकर आये| उन्होंने की उनकी पार्टी भी गायों की मौत की आवाज बुलंद करेगी और उनके लिए सहयोग भी दिया जायेगा|
बीएसपी जिलाध्यक्ष विजय भास्कर ने बताया की बीजेपी सरकार में इतनी बढ़ी संख्या में गायों की मौत के बाद भी सरकार अभी नही जाग रही है|जिला प्रशासन को गायों की मौत के बाद उनका पोस्टमार्टम कराकर मौत का कारण पता करके दोषी पर कार्यवाही की जाने चाहिए|
बीजेपी जिलाध्यक्ष डॉ० भूदेव राजपूत ने बताया की सांसद मुकेश राजपूत गौसदन गये थे| बीजेपी प्रयास कर रही है| सरकार गायों पर पूरा ध्यान दे रही है| अभी बीजेपी पदाधिकारी और खुद वह अयोध्या आये हुये है| वापस लौटने पर गौसदन के मामले पर निर्णायक फैसला किया जायेगा|