जयंती पर पूर्व प्रधानमन्त्री इंदिरा गांधी को याद किया

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG. सामाजिक

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद)पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 101 वीं जयंती पर कांग्रेसियों ने उन्हें याद किया। कार्यक्रम आयोजित कर पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके साथ ही कांग्रेसियों ने इंदिरा के देश में हिंदी को लागू करने के काम की सराहना की|
कस्बे के भारतीय विधालय में आयोजित हुई गोष्ठी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने अध्यक्षता करते हुआ कहा कि इंदिरा गांधी राष्ट्र के अदम्य साहस की प्रतीक मानी जाती हैं। उन्होंने पाकिस्तान से युद्ध के दौरान पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रो का दौरा कर अपनी निर्भीकता का परिचय दिया था| इंदिरा की जयंती पर मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने की भी प्रतिज्ञा की गयी|
जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र नरायण मिश्रा ने कहा कि भाजपा जुमला वाली सरकार है| किसानो का इस सरकार मेर भला नही हो सकता| फसलों का दाम लागत से दो गुना देने के नाम पर किसानों को ठगा जा रहा है| प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि इंदिरा जैसी पूर्व प्रधानमंत्री देश को जरूरत है| दीपक मिश्रा, राकेश सागर,ओम प्रकाश,सोनी दीक्षित,जितेन्द्र सिंह,दीप्ती सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त किये| संजू अग्निहोत्री,सत्यम अग्निहोत्री,अरुण दुबे,जय सिंह यादव,राजेन्द्र प्रसाद दुबे ने रहे|