साढू भाई थे मार्ग दुर्घटना में मृत युवक

ACCIDENT FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:बीती देर रात बाइक से जा रहे दो युवकों की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गयी| पुलिस ने दोनों शवों को लोहिया के शव गृह में रखा दिया| उनके परिजनों को सूचना दी गयी है| लेकिन देर रात तक उनके शवों की शिनाख्त नही हो सकी थी| लेकिन देर रात के बाद परिजनों के पंहुचने पर उनकी शिनाख्त हुई| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
सोमबार को तड़के परिजनों से जेएनआई टीम ने बात की| जिस पर जियुनी कायमगंज निवासी जगदीश कठेरिया ने बताया की बीती रात उसका पुत्र 22 वर्षीय नीलू अपने साढू 22 वर्षीय दीपक पुत्र सुखराम के साथ बाइक से अपनी ससुराल कुंबरपुर कम्पिल जा रहा था| नीलू की पत्नी मीरा की बड़ी बहन नेमा का दीपक से विवाह हुआ था| दीपक व नीलू भट्टे पर मजदूरी करने का काम करते थे|
बीती देर रात थाना शमसाबाद क्षेत्र के कायमगंज रोड पर ग्राम धनगवां के निकट अज्ञात वाहन से टक्कर लगने से दोनों बाइक सबार युवकों की मौत हो गयी| थी| जबकि उनका तीसरा साथी घायल हो गया| थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार दोनों को सीएचसी लेकर पंहुचे जंहा से उन्हें लोहिया अस्पताल पुलिस लेकर आयी|थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद ने बताया की जाँच की जा रही है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|
दौड़ लगा रहे दो युवकों को ट्रक ने कुचला
फर्रुखाबाद: सुबह तड़के शहर कोतवाली क्षेत्र के आलू मंडी मार्ग पर सेन्ट्रल जेल चौराहे के निकट एक ट्रक ने दौड़ रहे दो युवकों को कुचल दिया| जिससे उनकी हालत गम्भीर हो गयी| परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया|
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नारायनपुर निवासी 18 वर्षीय रोहित पुत्र महेंद्र जाटव व 20 सुरजीत पुत्र मान सिंह गुंजन बिहार दौड़ लगा रहे थे| तभी ट्रक ने कुचल दिया| जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गये| जिस पर उन्हें परिजन आवास विकास के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया|