प्रगतिशील सपा की 51 सदस्यीय कमेटी घोषित

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने अपने 51 सदस्यीय जिला कमेटी की घोषणा कर दी| सभी से लखनऊ में होने वाली ऐतिहासिक रैली में जनपद से भीड़ ले जाने के लिये कहा गया है|
आवास विकास में एक विधालय में आयोजित वार्ता में जिलाध्यक्ष डॉ० जितेन्द्र सिंह यादव ने जिला कमेटी की घोषणा कर दी| जिसमे अधिकतर सपा के चेहरे ही शामिल हुए| कमेटी में सुरेन्द्र सिंह गौर को प्रमुख महासचिव, असलम शेर खां को जिला महासचिव, प्रदीप यादव (नदौरा) ,नीलेश यादव, डॉ० ब्रजभूषण सिंह,राजीव गुप्ता, सत्यप्रकाश यादव, सुषमा जाटव,राजेन्द्र सिंह यादव, भानु प्रताप चतुर्वेदी, राजेश यादव को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है|
वहीप्रदीप यादव टीटू को जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है| दिलशाह अहमद, रानू गंगवार, सैयद जाकिर हुसैन सहित 11 को जिला सचिव बनाया गया है| 26 को पार्टी ने कमेटी में सदस्य बनाया है| जिलाध्यक्ष डॉ० जितेन्द्र यादव ने कहा की 9 दिसम्बर को लखनऊ में महारैली का आयोजन किया जा रहा है| जिसमे पूरे प्रदेश से लगभग 10 लाख लोगों को जुटाने की तैयारी है| जनपद से उस रैली में लगभग 5 हजार लोग जांयेगे| उन्होंने बताया की जनता के हितों के लिये प्रगतिशील सपा प्रदेश व जिले में मजबूत विपक्ष की भूमिका में रहेगी| जनता के हितों को देखते हुए चुनाव भी लड़ा जायेगा| यदि पार्टी ने उन्हें टिकट दिया तो वह भी चुनाव लड़ने में पीछे नही होंगे| इस दौरान पूर्व सपा जिलाध्यक्ष रहे विश्वास गुप्ता आदि भी मौजूद रहे|