हिन्दू महासभा की नगर कमेटी गठित

FARRUKHABAD NEWS Politics धार्मिक राष्ट्रीय सामाजिक

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद)अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के द्वारा नगर कमेटी का गठन कर सभी पदाधिकारियों को संगठन के कंधे से कंधा मिलाकर चलने की नसीहत दी गयी|
संगठन ने एक बैठक का आयोजन नगर अध्यक्ष भानू सैनी के आवास पर किया| जिसकी अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारणी अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने की| जिसमे कमेटी की घोषणा की गयी| जिसमे राजेश मिश्रा ने कहा की सभी एक जुट रहे| इसके लिये हम सभी को प्रयास करने की जरूरत है| सभी मनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र जिलाध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने दिये|
इस दौरान मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी, प्रदेश सह मंत्री किशन मिश्रा, संजय गुप्ता आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे|