पुलिस की तेज रफ्तार गाडी पलटी,दरोगा सहित कई पुलिस कर्मी जख्मी

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) मंगलवार तडके तेज रफ्तार पुलिस का वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया| जिसमे दरोगा सहित कई पुलिस कर्मी जख्मी हो गये| सभी घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है|
संभल पुलिस की गाड़ी पर सबार होकर पुलिस कर्मी कानपुर जा रहे थे| सुबह तड़के अचानक गाड़ी राजेपुर थाना क्षेत्र के गौटिया मोड़ बदायूँ मार्ग पर अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गयी| जिसमे उसके सबार दरोगा नारायण सिंह, सिपाही नेम सिंह,प्रवीन, चालक पंकज व रविन्द्र घायल हो गये|
घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर आ गयी| उन्हें गम्भीर हालत होने पर लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने बताया कि सभी घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है| सिपाही नेम सिंह के सिर में चोट होने से उसकी हालत नाजुक है|