डबल मर्डर में पुलिस ने महिला सहित दो को उठाया!

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) बीते दिनों चाचा-भतीजे की हत्या कर शव सड़क पर फेंक दिये गये थे| जिसमे पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी थी| पता चला है कि पुलिस ने बीते दिन आरोपी के दोस्त व गुरुवार को मृतक की परिवारी एक महिला को उठाया है| लेकिन पुलिस इस बात की पुष्टि नही की है|
बीते 17 सितम्बर को थाना क्षेत्र के थाना क्षेत्र के बहोरिकपुर व कालीनदी के बीच सड़क पर एक सेंट्रो कार खड़ी थी| कार में पिछली सीट नही थी| उसमे दो मीटर काला कपड़ा बरामद हुआ| पुलिस की जाँच पड़ताल में 37 वर्षीय अनिल प्रताप सिंह, गोधन पुत्र प्रताप सिंह निवासी तडा सौरिख कन्नौज के रूप में हुई थी| पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी थी| लेकिन अभी घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी किसी ठोस नतीजे पर नही पंहुची है|
सूत्रों की माने तो पुलिस ने बीते दिन घटना के सम्बन्ध में आरोपी के दोस्त को उठाया था| वही गुरुवार को मृतक के परिवार की ही किसी महिला को उठाने की चर्चा है| लेकिन पुलिस अभी किसी बात से इंकार कर रही है| लेकिन सूत्र घटना को प्रेम प्रसंग के चलते हत्या का कारण बता रहे है| इसी दिशा में पुलिस काम भी कर रही है|